नैनीताल के धारी में मैक्स वाहन गिरा खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, चार लोग घायल

नैनीताल के धारी ब्लाक के बबियाड-दुदुली मोटर मार्ग में मैक्स वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी पदमपुरी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सोमवार को बबियाड़-दुदुली मोटर मार्ग में चालक कमल शर्मा पुत्र विपिन चंद्र शर्मा मैक्स वाहन संख्या यूके 04 टीए-1446 में सवारियां लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। वाहन में चालक सहित छह लोग सवार थे। दुदुली गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास बैक करने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में जा गिरा।

- Advertisement -

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख कृपाल सिंह मेहता ने और स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पदमपुरी पहुंचाया, लेकिन गंभीर रूप से लता देवी (40) पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा, निवासी दुदुली और हरीश चंद्र बेलवाल (52) पुत्र भैरव दत्त बेलवाल, निवासी ग्राम अम्दौं ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायल चालक कमल शर्मा पुत्र विपिन चंद्र शर्मा निवासी दुदुली, नेहा बेलवाल पुत्री हरीश चंद्र बेलवाल, सुभाष बेलवाल पुत्र हरीश चंद्र बेलवाल निवासी अम्दौं को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया।

- Advertisement -

जबकि दिनेश चंद्र शर्मा पुत्र त्रिलोचन शर्मा निवासी दुदुली का सीएचसी पदमपुरी में उपचार चल रहा है। इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष हरी राम ने बताया कि दुर्घटना की सूचना देर से मिली, जिसके बाद टीम ने घटना स्थल पर पहुंच जांच की। प्रभारी एसडीएम नवाजिश खलीक ने दुर्घटना के बारे में जानकारी ली।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version