असम में वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, देहरादून के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह बलिदान, घर में मातम

देहरादून के भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच जवान देश के लिए बलिदान हो गए हैं। सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों में उत्तराखंड के देहरादून निवासी स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह भी शामिल हैं।

- Advertisement -

स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह का परिवार देहरादून के सेलाकुई स्थित राजा रोड की श्री रामपुरम कॉलोनी में रहता है। जैसे ही प्रशांत सिंह के बलिदान की सूचना घर पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की खबर मिलते ही दुखी और स्तब्ध परिवार असम के लिए रवाना हो गया है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version