बागेश्वर में वन दरोगा का पेपर देकर लौट रही युवती की एक्सीडेंट में मौत, परिवार में मचा कोहराम

पहाड़ों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, आये दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं, इस सड़क हादसों में हर दिन कोई न कोई अपनी जान गंवाता रहता है, ताजा मामला बागेश्वर जिले से सामने आया है, यहां एक हादसे में युवती की जान चली गई।

- Advertisement -

बागेश्वर जिले में सड़क दुर्घटना में एक 20 वर्षीय युवती की दुखद मौत का मामला सामने आया है, 20 वर्षीय युवती लता बोरा वन दरोगा का पेपर देकर अपने घर वापस लौट रही थी, इसी दौरान बागेश्वर के बहुली के समीप स्कूटी स्लिप हो गई, जिससे युवती लता बोरा की गंभीर चोट की वजह से मौत हो गई।

- Advertisement -

वहीं, काजल और स्कूटी चला रहा युवक चंदन सिंह बोरा भी इस घटना में घायल हुये हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने लता बोरा के शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, बताया जा रहा है कि लता बोरा अपने घर की इकलौती बेटी थी, परिवार की इकलौती बेटी की आकस्मिक मृत्यु से घर में कोहराम मचा हुआ है, बताया जा रहा है कि लता बोरा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, वह परिवार का एकमात्र सहारा थी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version