उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की हाईलेवल मीटिंग, तैयार हुई तीन चरणों वाली रणनीति

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है, इसको लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, बैठक में कांग्रेस ने पंचायत चुनाव जीतने के लिए तीन चरणों की रणनीति तैयार की है।

- Advertisement -

इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत जैसे बड़े नेता मौजूद रहे, कांग्रेस प्रदेश अध्यत्र करन माहरा ने बताया पंचायत चुनाव को लेकर कहां पर क्या हालात हैं, इसको लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है, राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्धारित किये गए आरक्षण रोटेशन प्रक्रिया की सभी नेताओं ने निंदा की है, सभी 24 तारीख का इंतजार कर रहे हैं कि कोर्ट से क्या निर्णय आता है।

- Advertisement -

माहरा ने कहा उत्तराखंड में यह पहली बार हो रहा है कि पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं जो इस बात का संकेत है कि सब कुछ सामान्य नहीं है, जिस प्रकार महाराष्ट्र में चुनाव आयोग के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं इस तरह उत्तराखंड में भी हालात बनते नजर आ रहे हैं, प्रपत्र देने से लेकर नॉमिनेशन की प्रक्रिया 2 तारीख तक तो हो जाएगी, जबकि वोटिंग का दिन 10 और 15 तारीख निर्धारित किया गया है, उन्होंने संशय जताया कि 12 जिलों में एक साथ चुनाव नहीं कराना, यह अपने आप में साबित करता है कि भाजपा कोई बड़ी तैयारी कर रही हैं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा पंचायत चुनाव में रोस्टर जीरो करना भी अत्यंत निंदनीय है, उन्होंने आरोप लगाया कि निश्चित रूप से धामी सरकार इस चुनाव में पूरी बेईमानी करने पर उतर आई है, उन्होंने कहा कांग्रेस पंचायत चुनाव पूरी ताकत और मजबूती के साथ लड़ेगी, पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर स्थानीय नेताओं कार्यकर्ताओं और जनता से मिल रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर संगठन आगामी निर्णय लेगा।

आज की बैठक में यह तय हुआ है कि पहले चरण में ग्राम सभा और बीडीसी मेंबर की स्थितियों का आंकलन किया जाएगा, दूसरे चरण में जिला स्तर के पदाधिकारी बीडीसी मेंबरों को कोऑर्डिनेट करेंगे, सारे चुनाव पर नजर बनाकर रखेंगे, तीसरे चरण में राज्य स्तर के प्रभारी जिला स्तर पर भेजे जाएंगे, जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे, लास्ट स्क्रूटनी पीसीसी लेवल पर की जाएगी, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के विषय पर चर्चा की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version