बीवी-बच्चे रिसेप्शन पर पहुंचे तभी खुद पर चलाई गोली, नैनीताल होटल में हिस्ट्रीशीटर सुखवंत सिंह ने किया सुसाइड

काशीपुर के पैगा निवासी हिस्ट्रीशीटर सुखवंत सिंह ने गौलापार की एक होटल में रुककर खुद को गोली से उड़ा दिया। दाहिनी ओर से चलाई गई गोली भेजे के बाईं ओर से निकल गई। पुलिस के अनुसार सुखवंत सिंह अपनी बीवी बच्चों के साथ नैनीताल घूमने आया था। आते वक्त वह गौलापार के देवभूमि होटल में रुका था। दरअसल, काशीपुर में उसपर करीब पांच मुकदमे पहले से ही फ्राड के दर्ज हैं। होटल में रात में रुपए के कुछ मामले को लेकर वह परेशान हो गया। उसने पत्नी प्रदीप कुमार व 12 साल के बच्चे के सामने ही पहले अपने आप को खुद से गोली मारने जा रहा था। लेकिन ऐसे में उसे बीवी बच्चों ने काफी रोकने की कोशिश की।

- Advertisement -

असलहे की छीना झपटी में पत्नी वह बच्चे को भी खरोंच लगी है। काफी समझाने के बाद भी नहीं मानने पर पत्नी व बच्चा नीचे होटल के रिसेप्शन में आ गए और नीचे रिसेप्शन में आकर पति सुखवंत सिंह को बचाने की बात कहने लगे। लेकिन इतने में ही सुखवंत सिंह ने अपने भेजे में गोली मार ली। सीओ अमित कुमार सैनी ने कहा कि गौलापुर में देर रात 2:30 बजे की यह घटना है। हिस्ट्रीशीटर सुखवंत सिंह की मौत हो चुकी है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version