अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में बंद और विरोध प्रदर्शन जारी, वीआईपी नाम के खुलासे की मांग

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन और बंद का आह्वान किया गया है। अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नाम के खुलासे के लिए व्यापार संघ सहित अन्य संगठनों का श्रीनगर-श्रीकोट बाजार बंद है। ऋषिकेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया शर्मा ने कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड बंद के आह्वान का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जब सीएम धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़ित माता पिता की सीबीआई जांच की मांग को पूरा कर दिया है तो अब इस तरह के विरोध का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने व्यापारियों से आज अपने प्रतिष्ठान खुले रखने की अपील की।

- Advertisement -

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड बंद के आवाह्न का श्रीनगर में दिखा असर। साढ़े नौ बजे तक नहीं खुला बाजार, व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें। नगर के गणेश बाजार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाल मार्ग, काला रोड, अपर बाजार से लेकर भक्तियांना व बिल्केदार, श्रीकोट में भी बाजार बंद। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में कराए जाने को लेकर सामाजिक संगठनों ने किया था बंद का आव्हान। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विभिन्न संगठन की ओर से बुलाए गए रुड़की बंद को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि बंद से जुड़े कई संगठन से वार्ता करने के बाद उनका प्रशासन मनाने में कामयाब रहा है। वहीं कांग्रेस भी इस बंद में शामिल है और बाजार में जुलूस निकालने के बाद कांग्रेस की ओर से दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका जाएगा। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

- Advertisement -

भूम्याल जागृति मंच के संयोजक और राज्य आंदोलनकारी मंच, टिहरी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल ने बताया कि अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बंद का निर्णय यथावत रहेगा। जिसके तहत मंचों के पदाधिकारी सहित स्थानीय व्यापारी सुबह 10:30 से 11 के बीच हनुमान चौक पर एकत्रित होंगे। यहां से शहर के आंतरिक मार्गों से होते हुए बौराड़ी बाजार तक विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला जाएगा।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version