रुद्रपुर में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी मामले में दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार, पूछताछ में उगले कई राज

रुद्रपुर में पुलभट्टा थाना पुलिस ने यूपी उत्तराखंड के बहेड़ी बॉडर से कछुओं की तस्करी करने वाली दो महिला तस्करों समेत चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, पुलिस टीम ने आरोपियों से चार बैग से 91 दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद किए हैं, बरामद कछुओं को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है, चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपियों द्वारा यूपी से कछुओं को जनपद में लाया जा रहा था।

- Advertisement -

उधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना पुलिस ने चेकिंग पांच बैगों से दुर्लभ प्रजाति के 91 कछुए बरामद किए हैं, तस्करी करने वाले दो महिलाओं समेत चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है, जानकारी के मुताबिक पुलभट्टा थाना पुलिस यूपी उत्तराखंड के बॉडर पर सघन चेकिंग अभियान चलाए हुई थी, मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कछुओं की तस्करी होने जा रही है, तभी एक बस की तलाशी लेने पर चार लोग संदिग्ध प्रतीत हुए, शक होने पर समान की तलाशी लेने पर चार बैग में 91 कछुए बरामद हुए।

- Advertisement -

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ओमा, कामनी निवासी अलीगंज चुंगी यूपी हाल निवासी आवास विकास रुद्रपुर, विष्णु और सनी निवासी एटा उत्तर प्रदेश बताया, आरोपियों ने बताया कि वह कछुओं को कासगंज से लेकर आए हैं, जिसे रुद्रपुर क्षेत्र में सप्लाई करना था, जिसके बाद वन विभाग की टीम को मामले की सूचना दी गई, सूचना पर वन विभाग पुलभट्टा थाने पहुंची और दुर्लभ वन्यजीव को कब्जे में लेते हुए न्यायालय के आदेश पर उन्हें जलाशय में छोड़ दिया है, चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

जिसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, वन विभाग के मुताबिक 62 कछुए सुंदरी प्रजाति व 26 कछुए सॉफ्टशेल प्रजाति के दुर्लभ श्रेणी के थे, आरोपी कासगंज से बरेली और बरेली से उधम सिंह नगर बस से आ रहे थे।एसओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि वन्यजीव तस्करी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों से 91 वन्यजीव कछुए बरामद हुए हैं, वन्यजीव को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version