देहरादून में रिटायर्ड विंग कमांडर ने 80 साल के बुजुर्ग मां-बाप को मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस से भी अभद्रता

वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर ने संपत्ति विवाद में अपने बुजुर्ग मां बाप को घर से निकाल दिया। कड़ाके की ठंड के बीच बुजुर्ग दंपति रातभर बाहर रहे। पार्षद व विश्व हिंदू महासंघ ने इस प्रकरण को लेकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि समझाने के प्रयास में आए लोगों और पुलिस से भी अभद्रता की गई। कार्यकर्ताओं ने नेहरू कालोनी पुलिस से आरोपी पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

मामला नेहरू कॉलोनी की डिफेंस कॉलोनी का है। आरोप है कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सेक्टर वन में रह रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग दंपति को उनके रिटायर्ड विंग कमांडर बेटे, बहू एवं साथियों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि पड़ोस के लोग बीच बचाव कराने आए तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। ठंड में बुजुर्ग घर के बाहर बिस्तर लगाकर बैठ गए। सूचना पर पार्षद राकेश पंडित, विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश महामंत्री प्रशांत पंडित एवं नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। रात तक हंगामा जारी था। नेहरू कॉलोनी एसएसआई रविंद्र नेगी ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग दंपति को अंदर में शिफ्ट कराया गया है। बेटे एवं बहू को थाने लाकर पूछताछ की गई।

- Advertisement -

हंगामे के दौरान बताया गया कि डिफेंस कॉलोनी में सेना से जुड़े लोगों को ही भूमि खरीद की अनुमति दी जाती थी। बुजुर्ग ने 2003 में बेटे के वायु सेना में होने के चलते उसके नाम पर घर खरीदा था। इस पर यह घर उन्हें मिल गया था। इसके बाद वे इसमें रह रहे हैं। गुरुग्राम में कपड़े की डिजाइनिंग का कार्य करने वाले बुजुर्ग दंपति के छोटे बेटे ने बताया कि उनके बड़े भाई इंदौर में परिवार संग रहते हैं। माता-पिता दून में रहते हैं। शनिवार को उनका भाई कुछ लोगों को लेकर डिफेंस कालोनी पहुंचे और मारपीट कर माता-पिता को बाहर निकाल दिया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version