टिहरी के डरसाल गांव में शादी समारोह के बाद फूड प्वॉइजनिंग से कई लोग बीमार पड़ गए, जिनमें 35 मरीजों को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार किया गया, तो कई लोगों का जारी है, जबकि, कुछ लोग ऋषिकेश, देहरादून और चंबा में इलाज करा रहे हैं, इसके पीछे डरसाल गांव की एक शादी समारोह में पानी या भोजन में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रात डरसाल गांव के एक होटल में शादी समारोह के तहत मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां भोजन करने के बाद कुछ लोग उसी रात बीमार हो गए, जबकि, सुबह तक कई अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ गई. स्थिति बिगड़ने पर मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल बौराड़ी ले जाया गया, जबकि, कुछ लोग चंबा, ऋषिकेश और देहरादून में भी उपचार करा रहे हैं।
डरसाल गांव के ग्राम प्रधान बुद्धि प्रसाद भट्ट ने बताया कि हमारे यहां होटल में शादी का समारोह रखा गया था, हैरानी की बात यह है की कुछ ऐसे लोग भी बीमार हो गए जिन्होंने शादी में खाना नहीं खाया था इससे आशंका जताई जा रही है की पीने के पानी में किसी प्रकार की गड़बड़ी हो सकती है। उस समय काफी लोग बीमार होने लगे, जिसमें कुछ लोगों को बौराड़ी अस्पताल में एडमिट करवाया. जिसमें करीब 30-35 लोग थे, कुछ लोग चंबा में हैं, तो कुछ ऋषिकेश या देहरादून गए, जहां उन्होंने अपना उपचार करवाया, उन्होंने कहा कि जिन्होंने खाना भी नहीं खाया, उन्हें भी समस्या हुई, ऐसे मे लग रहा है कि पानी की वजह से यह समस्या हुई, सभी की स्थिति ठीक है और सबका इलाज हो रहा है।
टिहरी जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ0 अमित राय ने बताया कि शादी में शामिल लोगों के बीमार होने के बाद अब तक 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, सभी मरीजों का समुचित उपचार किया जा रहा है और धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है, जहां बारात आई थी वहां खाना खाने के बाद कुछ लोग बीमार पड़ गए थे, कल भी अस्पताल में 15 लोग आए थे और आज 20 लोग आए हैं, जिन्हें सीरियस हालत में एडमिट किया गया जिनका ट्रीटमेंट किया गया, जिनमें से ज्यादातर लोग स्टेबल है और कुछ लोग ठीक हो गए हैं जो ठीक हुए हैं उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।
