कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, जिला पंचायत सीट पर मारी बाजी

अल्मोड़ा के सोमेश्वर ब्लॉक की पल्यूड़ा जिला पंचायत सदस्य सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष कुमार ने भाजपा समर्थित भीमराम को करीब 1100 मतों से हराकर निर्णायक जीत दर्ज की। यह जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि यह सीट प्रदेश सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के विधानसभा क्षेत्र में आती है।

- Advertisement -

कुल 45 जिला पंचायत सीटों वाले अल्मोड़ा जनपद में कांग्रेस को मिली यह पहली सीट है, जिसने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है। वहीं, भाजपा के लिए यह हार उस क्षेत्र में चिंता का विषय बन गई है, जहां से खुद पार्टी की वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधित्व करती हैं।

- Advertisement -

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पल्यूड़ा सीट पर कांग्रेस की जीत स्थानीय स्तर पर बदलते जनमत का संकेत है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता का बदलाव के प्रति विश्वास करार दिया है।संतोष कुमार की जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इसे आगामी पंचायत चुनावों में कांग्रेस के लिए शुभ संकेत बताया।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version