मह‍िला ने ज्वेलरी शॉप में कर दी गंदी हरकत, पुल‍िस आई तो महिला दारोगा के साथ की हाथापाई

पलटन बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में पहुंची एक महिला ने दो अंगूठियां चुरा लीं। ज्वेलर्स ने इसकी शिकायत शहर कोतवाली पुलिस से की तो महिला दारोगा कुछ पुलिसकर्मियों के साथ दुकान पर पहुंचीं। पूछताछ के दौरान ही आरोपित महिला ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित ने महिला दारोगा के बाल पकड़ लिए और काफी देर तक खींचातानी चलती रही। काफी मशक्कत के बाद उसे काबू किया गया। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली ले आई। यहां पुलिस एक्ट में चालान कर उसे छोड़ दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यापारी नेता के बीच-बचाव के कारण पुलिस ने कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखाई।

- Advertisement -

शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि घटना शाम की है। चकराता रोड निवासी महिला छवि ज्वेलरी खरीदने के बहाने पलटन बाजार स्थित झब्बालाल ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची। दुकानदार गहने दिखाने लगा तो इसी बीच मौका पाकर महिला ने दो अंगूठियां छिपा लीं। आरोप है कि महिला नशे में थी। दुकान स्वामी ने महिला से बात करने का प्रयास किया, लेकिन नशे में होने के कारण उसने कोई बात नहीं मानी।

- Advertisement -

इसके बाद दुकान स्वामी ने शहर कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने महिला की तलाशी ली तो उसके पास से दो अंगूठियां बरामद हुईं। इस दौरान महिला ने दुकान में खूब हंगामा किया व पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान मालिक से इस संबंध में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र देने को कहा। हालांकि, दुकान स्वामी ने महिला का छोटा बच्चा होने का हवाला देते हुए उसे मात्र चेतावनी देकर छोड़ने की अपील की और प्रार्थना पत्र नहीं दिया।

- Advertisement -

दुकान पर आरोपित महिला के हंगामे के दौरान सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। गुरुवार को दिनभर यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version