चमोली

चमोली में रेलिंग के फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 08, 2026 14:23 11 views 0 Comments
चमोली में रेलिंग के फंदे पर लटके मिले युवक-युवती, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

चमोली के विकासखण्ड नंदानगर के रामणी गांव में छात्र और छात्रा के शव एक साथ मेला मंच की रेलिंग से फांसी पर लटके मिले हैं। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया गया कि रामणी गांव के लोग जैसे ही सुबह उठे तो गांव के पास मेला मैदान मंच में युवक और युवती के लटके होने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार मृतक किशोर की उम्र करीब 17 वर्ष और किशोरी की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। दोनों स्थानीय स्कूलों में पढ़ते थे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बताया गया कि मृतक कक्षा 12 में पढ़ने वाला सुनील व कक्षा 11 में पढ़ने वाली लड़की एक ही गांव के है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि नंदानगर पुलिस को जानकारी दे दी गईं है। नंदानगर थाने के एसआई मनोज भट्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों के बारे में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment