बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर लापता, क्रैश की आशंका
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 30, 2026 15:10
•
42 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ और बदरीनाथ के बीच एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना सामने आई है। जिससे इसके क्रैश होने की आशंका बढ़ गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जानकारी जुटाने में लगी हैं।
डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिली है। हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का था। जिसमें पायलट समेत 06 यात्री सवार बताए गए। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की संख्या, उसकी उड़ान के उद्देश्य और घटना की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस तरह की जानकारी भी सामने आई है कि जेपी डैम साइट के ऊपर लोगों ने सफेद रंग की वस्तु में आग लगती देखी। लिहाजा, एसडीआरएफ के जवान वहां के लिए रवाना हो गए हैं। इस खबर को लगातार अपडेट किया जाएगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!
