चमोली

चमोली हेलीकॉप्टर हादसा में दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 01, 2026 21:08 • 16 views • 0 Comments
चमोली हेलीकॉप्टर हादसा में दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था। जहां से शवों को देहरादून एयरपोर्ट लाया गया और इंडिगो के विमान से उनके घर भेजा गया। बता दें कि शुक्रवार को बदरीनाथ से सहस्रधारा हेलीपैड आ रहे ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया था।

AdvertisementDiwali

इस हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हुई थी।पायलट हिमांशु सभरवाल (48) के शव को सड़क मार्ग से उनके घर दिल्ली भिजवाया गया। प्रताप (41), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के (50), एचएस नटराजा (51) के शवों को इंडिगो बंगलुरू की फ्लाइट से बंगलुरू भिजवाया गया है।

AdvertisementDiwali 2

वहीं, अरूण सालुके (44), के शव को इंडिगो की फ्लाइट से पहले दिल्ली भिजवाया गया है। दिल्ली से उनके शव को गोवा भिजवाया जाएगा। दून एयरपोर्ट से श्रद्धालुओं के शवों को उनके घर भिजवाने से पहले शवों का एम्स, ऋषिकेश में पीएम और कैमिकल प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके बाद शवों को एयरपोर्ट लाया गया।  

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment