पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के नाचनी क्षेत्र में भालू के हमले में ग्रामीण लहूलुहान, भालू पर दराती से वार कर भागने पर किया मजबूर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 07, 2026 06:52 8 views 0 Comments
पिथौरागढ़ के नाचनी क्षेत्र में भालू के हमले में ग्रामीण लहूलुहान, भालू पर दराती से वार कर भागने पर किया मजबूर

पिथौरागढ़ के नाचनी क्षेत्र के रिंगुनिया गांव में पशुओं को जंगल चराने ले जा रहे एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया, ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए भालू का मुकाबला कर उसे भागने के लिए मजबूर कर दिया, इस हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, रिगुनिया गांव के बांस तोक निवासी आन सिंह सामंत (उम्र 55 वर्ष) पशुओं को जंगल ले जा रहे थे, घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया, अचानक हुए हमले के बावजूद आन सिंह ने साहस का परिचय देते हुए भालू का डटकर सामना किया।

संघर्ष के दौरान भालू ने आन सिंह के बाएं हाथ को अपने जबड़े में जकड़ लिया, उस समय उनके दाहिने हाथ में दरांती थी, जिससे उन्होंने आत्मरक्षा में भालू पर दो-तीन वार किए, इसी दौरान करीब 50 मीटर पीछे पशुओं को हांक रही उनकी पत्नी गोदावरी देवी ने शोर मचाया, दरांती के वार और महिला के शोर से भालू जंगल की ओर भाग गया, हमले में आन सिंह के बाएं हाथ, पीठ और चेहरे पर गंभीर घाव बने हैं, गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री कमला सामंत समेत अन्य ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल थल के गौचर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां पर आन सिंह का उपचार किया जा रहा है।

वहीं, घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है, ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, भालू के हमले के बाद रिंगुनिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों में भय का माहौल है, वहीं, वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि पीड़ित को मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रावधानों के तहत नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा, साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम मौके पर रवाना कर दी गई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment