अल्मोड़ा में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता आयोजित की गई
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 21, 2025 11:50
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा में आज एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मह...
अल्मोड़ा में आज एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महापौर अजय वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा रहे।
डॉ0 दीपा गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार हर वर्ष संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन करती है इसी क्रम में अल्मोड़ा जनपद में भी संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में 11 विकास खंडों के विद्यालय से बच्चों ने प्रतिभाग़ किया है जो ब्लॉक स्तर पर जीतकर जिला स्तर पर आए हैं और उन्होंने बताया कि इसमें 37800 रुपए की धनराशि आवंटित की जाएगी।आज कनिष्ठ वर्ग की 6 प्रतियोगिताएं होगी।इसमें नृत्य, नाटक, समूह गान , वाद विवाद, भाषण आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
डॉ0 गोविंद सिंह रावत ने कहा कि अल्मोड़ा के 11 विकास खंडों से आए हुए विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वाराजनपद स्थिति स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में प्रतिभा किया गया और उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्राप्त करने वाले बच्चे जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे हरिद्वार में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करेंगे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!