अल्मोड़ा के चौखुटिया में एंबुलेंस नहीं मिली, पिता ने 16 साल की बेटी की गोद में दम तोड़ा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 14, 2025 11:33
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यहां चौखुटिया में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 12 दिन से...
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यहां चौखुटिया में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 12 दिन से चल रहे आंदोलन के बीच इलाज नहीं मिलने से एक और मरीज की मौत हो गई। मासी बाजार के मरीज को एंबुलेंस नहीं मिली।
उसने 16 साल की बेटी की गोद में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, मासी मुख्य बाजार निवासी 62 साल के पूरन राम कुछ समय से बीमार थे। रविवार देर रात उनका स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ गया। आधी रात के बाद उनकी 16 साल की बेटी दीक्षा ने एंबुलेंस के लिए फोन जानकारी मिली कि चौखुटिया में एंबुलेंस नहीं है।
स्याल्दे से एंबुलेंस भेजी जा रही है, लेकिन जब तक एंबुलेंस पहुंचती मरीज ने दम तोड़ दिया। क्षेत्र में बीते दिनों भी इलाज नहीं मिलने से एक युवक की मौत हो गई थी। एंबुलेंस प्रभारी मनोज सामंत ने बताया कि चौखुटिया की एंबुलेंस रानीखेत गई थी। इस कारण स्याल्दे से एंबुलेंस भेजी गई थी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!