अल्मोड़ा के देवस्थल के पास कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jun 23, 2026 13:28
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा जिले के देवस्थल क्षेत्र के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। पांच दोस्त देवस्थल के समीप कोसी नदी के किनारे घूमने और मौज-मस्ती कर...
अल्मोड़ा जिले के देवस्थल क्षेत्र के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। पांच दोस्त देवस्थल के समीप कोसी नदी के किनारे घूमने और मौज-मस्ती करने गए थे । इसी दौरान सभी दोस्त नदी में नहाने उतर गए। नहाते-नहाते दो युवक अचानक नदी के गहरे हिस्से (कुंड) में चले गए। गहराई और पानी के तेज बहाव के कारण वे खुद को संभाल नहीं पाए और डूबने लगे। अपने दोस्तों को डूबता देख अन्य साथियों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। मृतकों की पहचान सोनू कनवाल 26 वर्ष, दुगालखोला, अल्मोड़ा और धीरज गड़िया 37 वर्ष, मोटा हल्दू-हल्द्वानी, मूल निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के घरों में मातम छा गया है।स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से नदी या गहरे जलस्रोतों में उतरते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!