चमोली

चमोली के गोपेश्वर में भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 04, 2026 16:53 10 views 0 Comments
चमोली के गोपेश्वर में भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में भालू के अचानक सामने आने से दो महिलाओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। भालू के पीछा करने पर घबराई दोनों महिलाएं चट्टान से फिसलकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार को पोखरी विकासखंड की ग्राम पंचायत नैल के सिदेली तोक में हुई। जानकारी के अनुसार गांव के पास दो महिलाएं घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके सामने भालू आ गया। भालू के पीछे आने से दोनों महिलाएं घबरा गईं और संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गईं।

हादसे में लक्ष्मी देवी (42), पत्नी गजेंद्र सिंह और विमला देवी (50) पत्नी चंद्रशेखर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी पहुंचाया। अस्पताल में दोनों का उपचार शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान विमला देवी की मौत हो गई। वहीं लक्ष्मी देवी का उपचार जारी है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में भालू को लेकर चिंता बढ़ गई है। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment