अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के भतरौजखान पुलिस की चेकिंग में 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 07, 2026 11:40 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा के भतरौजखान पुलिस की चेकिंग में 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा के भतरौजखान में लगभग 2.5 लाख से अधिक की कीमत का 10.25 KG गांजा बरामद  चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के...

अल्मोड़ा के भतरौजखान में लगभग 2.5 लाख से अधिक की कीमत का 10.25 KG गांजा बरामद  चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में त्योहारों के दृष्टिगत सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ रानीखेत में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में दिनांक 06.03.2026 को प्रभारी चौकी भिकियासैंण उ0नि0 संजय जोशी मय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान चौकी भिकियासैंण तिराहे पर एस-क्रॉस मारुति कार संख्या- UK07-DG-6485 को चैक करने पर वाहन में सवार 02 युवक बिल्ला सिंह व सतीश कुमार के कब्जे से कुल 10.25 KG अवैध गांजा बरामद किया।

दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में FIR NO- 03/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया। अभियुक्तगण गांजा को रामपुर ले जाकर ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के फिराक में थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त बिल्ला सिंह उर्फ बिल्लू उम्र- 33 वर्ष पुत्र बचन सिंह निवासी मिलक नौखरीद थाना स्वार रामपुर, उत्तर प्रदेश तथा दूसरा अभियुक्त सतीश कुमार उम्र- 28 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी मिलक नौखरीद थाना स्वार रामपुर, उत्तर प्रदेश से 10.25 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत 2,56,250 रुपये। भतरौजखान पुलिस टीम में उ0नि0 संजय जोशी प्रभारी चौकी भिकियासैंण, हेड कानि0 शमीम अहमद कानि0 भूपेन्द्र जीना शामिल थे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment