हल्द्वानी

हल्द्वानी के नाबालिग से दुष्कर्म मामले के बाद त्रिशूल होम स्टे का अतिक्रमण ध्वस्त, मालिक ने खुद हटाई अवैध संरचना

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 24, 2026 18:06 • 20 views • 0 Comments
हल्द्वानी के नाबालिग से दुष्कर्म मामले के बाद त्रिशूल होम स्टे का अतिक्रमण ध्वस्त, मालिक ने खुद हटाई अवैध संरचना

हल्द्वानी के पनियाली के पास स्थित त्रिशूल होम स्टे के अतिक्रमण वाले हिस्से को मालिक ने खुद ही ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के नोटिस देने के बाद सोमवार को किचन और स्टोर से जुड़े कब्जे को साफ किया गया। त्रिशूल होम स्टे में नाबालिग संग दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एमबीपीजी में एबीवीपी से अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुके धीरज सिंह बिष्ट समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

AdvertisementDiwali

जांच में पता चला कि होम स्टे बिना पंजीकरण के चल रहा था। जिसके बाद पर्यटन विभाग ने उसे सील कर दिया था। वहीं, भवन का कुछ हिस्सा सरकारी भूमि से जुड़ा था। सिटी मजिस्ट्रेट एबी बाजपेयी के अनुसार पूर्व में यहां से रोखड़ यानी निकलता था। जिस पर कब्जा कर रखा था। मालिक घनश्याम सुयाल को नोटिस संग चेतावनी दी थी। जिसके बाद उसने खुद ही कब्जा हटा लिया। 

AdvertisementDiwali 2
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment