अल्मोड़ा में हल्द्वानी में हुवे नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले पर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का पुतला फूंका
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 14, 2026 14:55
•
227 views
•
0 Comments
हल्द्वानी में नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर अल्मोड़ा में युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। चौघानपाटा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन किया और प्रदेश में महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। शनिवार को चौघानपाटा में आयोजित प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व प्रदेश महासचिव एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल भट्ट ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिला अपराधों के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने में नाकाम साबित हो रही है।
वहीं जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा केवल चुनावी नारा नहीं, बल्कि सरकार की जिम्मेदारी है। हल्द्वानी प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान होना चाहिए और किसी भी आरोपी को राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।प्रदर्शनकारियों ने पीड़िता को सुरक्षा, न्याय और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान गोपाल भट्ट, विक्रम सिंह फर्त्याल, संतोष कुमार, अमन लटवाल, रोहित पंत, गौरव जोशी, किरन आर्या, पारस डसीला, तनुजा आर्या और जगदीश पांडे सहित युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

