हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 03, 2026 08:00
•
140 views
•
0 Comments
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर टांडा के एस-बैंड के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में कालाढूंगी निवासी सौरभ बिष्ट और रुद्रपुर निवासी राजू गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में घायल दो लोगों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी जैसी वजहों को लेकर सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

