अल्मोड़ा में राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन के आज दूसरे दिन भारत के कोने-कोने से आए वैज्ञानिको ने अपनी बातें साझा की
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Feb 14, 2026 12:03
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा स्थित उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में द्विती...
अल्मोड़ा स्थित उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में द्वितीय सत्र के आयोजन किया गया। इस सत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े विभिन्न आधुनिक विषयों पर विस्तृत मंथन किया गया। सम्मेलन के दौरान विज्ञान केंद्र के एक्सपेरिमेंटल पार्क, साइंस सेंटर और थिएटर की भूमिका पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने विज्ञान को पारदर्शी बदलाव के साथ प्रस्तुत करने, खेल-खेल में विज्ञान सिखाने और 3डी जैवविविधता के भविष्य में मौजूद अपार संभावनाओं पर अपने विचार रखे।
सत्र में स्टेम लैब, कैपेसिटी बिल्डिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को विज्ञान से जोड़ने, खोज म्यूजियम में विज्ञान व कला के समन्वय तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही शोध परियोजनाओं में विज्ञान विषय को प्रभावी रूप से शामिल करने की जानकारी भी दी गई। विशेषज्ञों ने वर्चुअल रियलिटी की काल्पनिक दुनिया, डाटा कोडिंग और डिजिटल तकनीकों के भविष्य पर भी प्रकाश डाला।
इन विषयों के माध्यम से नई पीढ़ी को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने और विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। अन्य राज्यों से आए वैज्ञानिकों ने बताया कि इस तरह के सम्मेलन युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!