उत्तराखंड परिवहन निगम ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत किया गया, इसका लाभ 1 जुलाई से 2100 नियमित और 3500 संविदा कर्मचारियों को
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jul 25, 2026 12:43
•
1 views
•
0 Comments
देहरादून में राज्य सरकार की ओर से राजकीय कर्मचारियों के समान विभिन्न निगमों में भी महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए। परिवहन निगम में भी महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया है। एक लाभ इसी एक जुलाई से दिया जाएगा। राजकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार ने 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया था। हालांकि, परिवहन निगम में अब तक 53 प्रतिशत ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। कर्मचारी संगठन इसे लेकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे थे।
पिछले दिनों सचिवालय में परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने पर स्वीकृति दी गई थी। जिस पर परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने महंगाई भत्ता बढ़ा 55 प्रतिशत करने के आदेश जारी कर दिए। बढ़े हुए भत्ते का लाभ निगम के करीब 2100 नियमित कर्मचारियों को सीधे तौर पर मिलेगा, जबकि करीब 3500 विशेष श्रेणी व संविदा कर्मचारियों के देयकों में भी इसी के सापेक्ष वृद्धि की जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!