अंकिता हत्याकांड में नार्को टेस्ट पर सहमति के लिए आज कोर्ट में पेश हो सकते हैं उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 23, 2026 09:29
•
12 views
•
0 Comments
नार्को टेस्ट की सहमति के सिलसिले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर शुक्रवार को कोर्ट हो सकते हैं। दोनों के सहमत होने के बाद ही नार्को टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीबीआइ की मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर को नोटिस जारी कर शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश होने के आदेश जारी किए गए थे।
अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड के चर्चित मामलों में शामिल है। इस प्रकरण को लेकर समय-समय पर विभिन्न स्तरों पर सवाल उठते रहे हैं। उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के नार्को टेस्ट को लेकर होने वाली कार्रवाई भी इसी कड़ी में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उर्मिला सनावर व सुरेश राठौर के कुछ कथित आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए थे, जिसमें इस घटना का जिक्र किया गया है। इसी मामले में दोनों की नार्को टेस्ट की कार्रवाई की जा रही है। दोनों शुक्रवार को न्यायालय में पेश हो सकते हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!