उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज नहीं चल रहीं बसें, लोग परेशान
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 23, 2026 09:34
•
10 views
•
0 Comments
लंबित मांगों पर कार्यवाही न होने से नाराज उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सुबह छह बजे से पहाड़ और मैदानी रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। केवल अनुबंधित बसों का संचालन मैदानी रूट पर हो रहा है। निगम की बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है। फिलहाल 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया गया है। वार्ता सफल न होने पर पदाधिकारियों ने अनिश्चित हड़ताल की चेतावनी दी। शुक्रवार सुबह पांच बजे आईएसबीटी परिसर में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यूनियन को एस एसटी संघ ने भी समर्थन दिया है।
वहीं उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी परिषद और एम्प्लाइज यूनियन ने भी कार्यबहिष्कार कर दिया है। उत्तरांचल यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया मामला समय पर वेतन जारी करने, नियमितीकरण समेत अन्य मांगो को लेकर जुड़ा है। लेकिन सरकार मांगों को गम्भीरता से नहीं ले रही है। मुख्यालय को पूर्व में भी पत्र भेजा जा चुका है। बताया कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर, काशीपुर में संचालन पूरी तरह से ठप है। कर्मचारियों के उत्पीड़न का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मांग पूरी न होने पर अनिश्चित हड़ताल की जाएगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!