अल्मोड़ा

उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में लापता 24 वर्षीय बबीता पांडे की तलाश में नौवें दिन भी जारी, आज हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 07, 2026 11:33 1 views 0 Comments
उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में लापता 24 वर्षीय बबीता पांडे की तलाश में नौवें दिन भी जारी, आज हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल

उत्तरकाशी में दयारा बुग्याल ट्रेक पर लापता 24 वर्षीय बबीता पांडे की तलाश में रविवार को नौवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान हेलीकॉप्टर की मदद...

उत्तरकाशी में दयारा बुग्याल ट्रेक पर लापता 24 वर्षीय बबीता पांडे की तलाश में रविवार को नौवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा। इस दौरान हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। पुलिस, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की टीमें लगातार खोज एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। राहत एवं बचाव दल दयारा बुग्याल और आसपास के सभी संभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तलाश कर रहे हैं। पहली बार खोज अभियान में हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई। हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई सर्वेक्षण कर लापता युवती की तलाश की गई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र स्थित चिल्किया गांव निवासी 24 वर्षीय बबीता पांडे 29 मई को अपने दो साथियों हरमनप्रीत सिंह और हरमन पाल के साथ दयारा बुग्याल घूमने आई थीं। बताया गया कि 29 मई की रात वह दयारा बुग्याल के पड़ाव गोई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग, वन विभाग और एसओजी की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हालांकि नौ दिन बीत जाने के बाद भी बबीता का कोई पता नहीं चल सका है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment