अल्मोड़ा

रानीखेत में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग पर पाया जा सका काबू

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 20, 2025 02:04 1 views 0 Comments
रानीखेत में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग पर पाया जा सका काबू

दिनांक 19-1-25 की रात्रि समय लगभग 09:30 बजे फायर स्टेशन रानीखेत में सूचना प्राप्त हुई कि बद्रीव्यू नई बस्ती में कबाड़ गोदाम में आग लगी है । प्रभारी अ...

दिनांक 19-1-25 की रात्रि समय लगभग 09:30 बजे फायर स्टेशन रानीखेत में सूचना प्राप्त हुई कि बद्रीव्यू नई बस्ती में कबाड़ गोदाम में आग लगी है । प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत वंश नारायण यादव के नेतृत्व में दो फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची,आग रहमत हुसैन के कबाड़ गोदाम में लगी हुई थी, जो काफी भीषण थी, पास में आवासीय मकान को खतरा बना हुआ था।

घटनास्थल तीव्र ढलान के नीचे खाई में था जहां रात्रि में पहुंचना काफी कठिन हो रहा था, लेकिन फायर स्टेशन के जवानों ने काफी सूझबूझ से अग्निशमन कार्य प्रारंभ किया, वाहन का पानी समाप्त होने पर पास के फायर हाइड्रेंट को चालू कराकर पुनः वाहनों को भरकर आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित किया गया।

फायर स्टेशन रानीखेत के जवानों द्वारा 3-4 घंटों की कड़ी मशक्कत कर आवासीय मकानों को सुरक्षित बचाया गया।फायर स्टेशन रानीखेत टीम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत वंश नारायण यादव, लीडिंग फायरमैन श्री उमेश गौड चालक, लीडिंग फायरमैन राजकुमार, लीडिंग फायरमैन उत्तम सिंह,फायरमैन योगेश,फायरमैन दिनेश राणा, फायरमैन दिनेश चौधरी, फायरमैन दीपक दानू

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment