अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ पहुंचे जिलाधिकारी, छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 24, 2026 17:37 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ पहुंचे जिलाधिकारी, छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊँ का निरीक्षण कर बीते शनिवार विद्यालय में एक अतिथि शिक्षिका द्वारा छात्रा की पिटाई के आरोप एवं इससे संबंधित वायरल वीडियो के मामले की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ ही संबंधित छात्रा के माता-पिता से मुलाकात कर उनका पक्ष जाना। उन्होंने विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं से भी बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा एवं उप खंड शिक्षा अधिकारी धौलादेवी की समिति गठित की गई थी। समिति की जांच रिपोर्ट में संबंधित अतिथि शिक्षिका की सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिथि शिक्षिका का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें सेवा से हटा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालय में अनुशासन के नाम पर छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की मारपीट अथवा दंडात्मक कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। बच्चों में अनुशासन बनाए रखने के लिए काउंसलिंग, संवाद एवं अन्य सकारात्मक तरीकों को अपनाया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके अभिभावकों से बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों से मुलाकात कर बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन तथा विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यालय में पढ़ाए जा रहे विषयों, शिक्षकों की उपलब्धता तथा संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर विद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं की जानकारी ली।

बच्चों द्वारा फुटबॉल खेलने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग पर उन्होंने विद्यालय में खेल सुविधाओं को विकसित करने तथा मैदान में फुटबॉल खेलने के लिए आवश्यक मैदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क से विद्यालय तक पहुंच मार्ग की स्थिति को भी ठीक करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालय में पर्याप्त एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी के समुचित भंडारण के लिए टैंक लगाने तथा पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्य प्राथमिकता से करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सौम्या गर्ब्याल, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी रवि मेहता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment