देहरादून

राजधानी देहरादून एक बार फिर गोलियों की आवाजों से दहली, कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, वीडियो वायरल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 20, 2026 20:23 99 views 0 Comments

राजधानी देहरादून एक बार फिर गोलियों की आवाज़ से दहल उठी। दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई फायरिंग ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है, हैरानी की बात ये है कि जिन लोगों के बीच गोलियां चलीं, वे कभी एक दूसरे के दोस्त हुआ करते थे, अब यही दोस्त दुश्मन बन चुके हैं। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हुई है जो अब वायरल हो रही है, पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पटेल नगर थाना क्षेत्र में आईटीएस कॉलेज रोड पर साहिल, सुजल, दक्ष, अंशुल, आदित्य और विशाल खड़े हुए थे। इसी दौरान गुरमीत नाम का युवक कुछ साथियों के साथ स्विफ्ट कार में वहां पहुंचा और कथित तौर पर फायरिंग कर दी। राहत की बात रही कि इस पहली घटना में किसी को गोली नहीं लगी, फायरिंग के बाद आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ देर बाद शिमला बायपास रोड स्थित सेंट जूड चौक के पास दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए।

 

आरोप है कि यहां गुरमीत ने दोबारा फायरिंग की, जिसमें साहिल गोली लगने से घायल हो गया, घायल युवक को तुरंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है, पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार का नंबर HR51AZ0890 है। पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष पहले आपस में दोस्त थे। लेकिन पिछले कुछ समय से गुरमीत और आदित्य, सुजल तथा अंशुल के बीच विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को फायरिंग की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है और दावा कर रही है कि जल्द ही सभी आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment