गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI कोर्ट में हुईं पेश
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Nov 14, 2026 10:10
•
12 views
•
0 Comments
अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में उपस्थित हुईं। कोर्ट पहुंचने से पहले उर्मिला ने पिछले दिनों हरिद्वार कोर्ट में अपने साथ हुए व्यवहार और अपनी तबीयत को लेकर कई बातें कहीं। उर्मिला सनावर ने आरोप लगाया कि जेल में उन्हें खाने-पीने की चीजों में कुछ दिया गया है। कहा कि उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही है। मीडिया से बातचीत में उर्मिला ने खुद को इस मामले में व्हिसलब्लोअर के तौर पर पेश किया।
उन्होंने कहा कि कथित वीआईपी का नाम उन्होंने ही उजागर किया है। उर्मिला के मुताबिक, दिसंबर में उनके पीछे पूरे देश की पुलिस पड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी बातों से पीछे नहीं हटीं। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की जनता को लेकर भी कई टिप्पणियां कीं। उर्मिला ने अपने साथ हुए व्यवहार का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी और मामले में अपनी भूमिका को लेकर भी बयान दिया। हरिद्वार में हुई गिरफ्तारी को लेकर भी उर्मिला ने पुलिस, सरकार और उनके करीबियों पर कई आरोप लगाए।
उर्मिला ने कहा कि उन्हें 26 अक्तूबर को नार्को टेस्ट की सुनवाई के लिए देहरादून आना था। इससे पहले दर्शन भारती और डीएस रावत ने उन्हें प्रलोभन दिया। उन्होंने स्कॉर्पियो-एन और 25 लाख रुपये लेने के बदले 26 अक्तूबर को देहरादून न आने की बात कही। उर्मिला के मुताबिक, जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुईं तो रानीपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

