देहरादून

देहरादून में छठ पर्व पर स्टेशन पर पूर्वांचल यात्रियों की भारी भीड़, राप्ती गंगा एक्सप्रेस में मची भगदड़

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 13, 2026 10:35 • 7 views • 0 Comments
देहरादून में छठ पर्व पर स्टेशन पर पूर्वांचल यात्रियों की भारी भीड़, राप्ती गंगा एक्सप्रेस में मची भगदड़

देहरादून में छठ पर्व मनाने के लिए पूर्वांचल के लोगों की भारी भीड़ स्टेशन पर उमड़ पड़ी। ट्रेन के स्टेशन पर आते ही यात्रियों में सीट पाने के लिए भगदड़ व अफरा-तफरी मच गई। हर कोई सीट पाने के लिए डिब्बों की ओर दौड़ पड़ा। ट्रेन के प्लेट फार्म पर लगते ही जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्रियाें में धक्का मुक्की हो गई। सुरक्षा के लिहाज से आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। लेकिन अनियंत्रित भीड़ को काबू करने में जवानों के पसीने छुट गए। ऐसे में पूरा स्टेशन भीड़ व भगदड़ में तब्दील हो गया। आरपीएफ-जीआरपी के जवानों ने स्थिति को संभालते हुए महिलाओं व युवतियों को सुरक्षित सीटों तक पहुंचाया। उधर, यात्रियों से पैक ट्रेन निर्धारित समय पर रवाना हुई।

AdvertisementDiwali

गुरुवार को दून से गोरखपुर जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस ने जैसे ही करीब 2: 15 बजे स्टेशन में प्रवेश किया तो पूर्वांचल व बिहार के यात्रियों ने जनरल कोच में सीट पाने के लिए दौड़ लगा दी। सीट पाने की आपाधापी में स्टेशन पर हर ओर भगदड़ मच गई। जिसे जहां से रास्ता मिला वह कोच में घुस गया। कोच की खिड़कियों पर भारी भीड़ को देख यात्रियों ने विंडो से घुसने में भी परहेज नहीं किया। हर कोई कोच में घुसने व सीट पाने की जद्दोजहद में लगा रहा। वहीं,यात्रियों को भगदड़ व घटना से बचाने के लिए जीआरपी-आरपीएफ के जवान दौड़ लगाते रहे।

AdvertisementDiwali 2

यात्रियों के बीच फंसी कई महिलाओं व युवतियों को जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित कोच व सीटों तक पहुंचाया। देखते ही देखते ट्रेन के कोच पूरी तरह से पैक हो गई। जिसके बाद ट्रेन निर्धारित समय करीब 3:15 पर गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment