ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में संगठनात्मक विस्तार करते हुए दी महत्वपूर्ण नियुक्तियां, अल्मोड़ा की किरन आर्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 07, 2026 21:18
•
3 views
•
0 Comments
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) में कार्यकारी समिति और विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों के गठन को मंजूरी दे दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक सूची में राज्य के कई प्रमुख चेहरों को जगह दी गई है। सुश्री किरन आर्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान द्वारा जारी की गई नई संगठनात्मक सूची में सुश्री किरन आर्या को भी शामिल किया गया है, जिन्हें सूची में 53 वें स्थान पर रखा गया है। किरन आर्या के साथ-साथ इस सूची में रोहित कोहली, सोफिया नाज़, स्वाति नेगी, भागीरथी बिष्ट और नजमा खान जैसे कई युवा और सक्रिय नेताओं के नाम शामिल हैं।
उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों को धार देने के लिए अनेक प्रमुख कदम उठाए गए है। सांगठनिक कामकाज को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 41 सदस्यीय कार्यकारी समिति का गठन किया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। घोषणापत्र समिति में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि डॉ. प्रेम बहुखंडी इसके संयोजक होंगे। पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने के लिए विक्रम सिंह नेगी को इस समिति की कमान सौंपी गई है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!