उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने पकड़ी रफ्तार लगातार बड़ रहे मरीज, औसत संख्या प्रतिदिन 32 दर्ज
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 18, 2026 08:29
•
9 views
•
0 Comments
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) के मामलों में लगातार दर्ज की जा रही बढ़ोतरी चिंता पैदा करने लगी है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे में 24 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सिंतबर महीने में स्वाइन फ्लू के मामलों में एकाएक बढ़ोतरी देखी गई है। एक सितंबर से अब मरीजों का प्रतिदिन के हिसाब से औसत 32 दर्ज किया गया है। यानी हर घंटे कम से कम एक मरीज संक्रमण की चपेट में आ रहा है। प्रदेश में अगस्त से अब तक 557 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इससे संक्रमित पांच लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने पांच में से दो लोगों के मौत का कारण सिर्फ स्वाइन फ्लू को बताया था। सितंबर महीने में एकाएक स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिस तरह से पूरे अगस्त महीने में सिर्फ 105 मरीज ही सामने आए थे वहीं सितंबर में 17 दिनों में ही 452 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो गई।
इसकी चेन को ब्रेक करना स्वास्थ्य विभाग के लिए भी चुनौती साबित हो रहा है। विभाग की ओर से कई रैपिड रिस्पॉन्स की टीमों को ग्राउंड जीरो पर उतारा गया है। लेकिन मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में स्वाइन फ्लू ही नहीं डेंगू और कोरोना बीमारी भी चिंता बढ़ा रही है। एक दिन में डेंगू के चार और कोरोना का एक मरीज सामने आया है। इसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है। जबकि कोरोना के मरीज 50 पार पहुंच गए हैं। इस पर सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग बढ़ा दी है। विनय शंकर पांडेय, स्वास्थ्य सचिव, उत्तराखंड ने कहा कि प्रदेश में स्वाइन के मामले की रोकथाम के लिए विभाग काम कर रहा है। अस्पतालों में तैयारियां पूरी की गई हैं। स्क्रीनिंग को भी बढ़ाया गया है। सभी जिलों के सीएमओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!