देहरादून

देहरादून में UKD ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 16 विधानसभा सीटों पर इन नामों पर लगाया दांव

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 01, 2026 11:29 • 13 views • 0 Comments
देहरादून में UKD ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 16 विधानसभा सीटों पर इन नामों पर लगाया दांव

उत्तराखंड क्रांति दल ने 16 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। प्रत्याशियों को विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के घर-घर जाकर दल के एजेंडा से अवगत कराने की अपील की है। जल्द ही उक्रांद प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेगा। शनिवार को प्रेस क्लब में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के साथ ही नामों की घोषणा की।

AdvertisementDiwali

उन्होंने बताया पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत, प्रतापनगर से पंकज व्यास, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जोगेश्वर से दिनेश कुंजवाल, राजपुर (एससी) सीट से देव चंद उत्तराखंडी, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी गढ़वाल से डीडी पंत, कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता (एसटी) से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल, धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को मैदान में उतारा गया है।

AdvertisementDiwali 2

बताया प्रत्याशियों का चयन निष्ठा, समर्पण, जनसरोकार और उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष के आधार पर किया गया है। जल्द ही दूसरी सूची जारी की जाएगी। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment