देहरादून

देहरादून में एनकाउंटर, पुलिस पर बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 01, 2026 11:36 • 11 views • 0 Comments
देहरादून में एनकाउंटर, पुलिस पर बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में नयागांव के पास देर रात पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों बदमाश फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार थे। पुलिस में आरोपियों को प्रेमनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि नयागांव के पास देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक चालक चेकिंग प्वाइंट पर नहीं रुका और भूड़पुर की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग कर दी।

AdvertisementDiwali

इससे पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान समीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक निवासी रुड़की हरिद्वार के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाशों से पूछताछ की। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। 

AdvertisementDiwali 2

एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों बदमाशों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों में नकबजनी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है। उन्होंने यह भी बताया कि रविवार रात किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे। दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास है। वे पहले भी कई बार हरिद्वार जेल जा चुके हैं। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस उनके अन्य आपराधिक मामलों और साथियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment