अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में अण्डे की टोकरी में गांजा ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 19, 2025 10:42 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा में अण्डे की टोकरी में गांजा ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

थाना सल्ट टीम की सतर्कता से अंडे की टोकरी मे गांजा भरकर ले जा रहा शातिर तस्कर हुआ गिरफ्तार ,दो लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद , देवेन्द्र पींचा, वरि...

थाना सल्ट टीम की सतर्कता से अंडे की टोकरी मे गांजा भरकर ले जा रहा शातिर तस्कर हुआ गिरफ्तार ,दो लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद , देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सल्ट  प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान कूपी तिराहा यात्री प्रतिक्षालय में इरफान के कब्जे से लकड़ी (बांस) की टोकरी में 8.820 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर तस्कर को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

पूछताछ में अभियुक्त फेरी लगाकर लकड़ी की टोकरी में अण्डे बेचता है और यहां से घर जाते वक्त सराईखेत की ओर से गांजा भरकर ले जा रहा था जिसे वह छोटी-छोटी पुड़ियाओं में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता  इरफान उम्र 24 वर्ष पुत्र जहीर अहमद निवासी ग्राम व पोस्ट तुमड़ियाकला थाना डीलारी त0 ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद (उ0प्र0)
बरामदगी – 8.820 किलोग्राम गांजा
कीमत- 2,20,500, सल्ट पुलिस टीम में अपर उ0नि0 दीवान सिंह,हेड कांस्टेबल दीपक कुमार,कानि0 सुरेन्द्र सिंह,कानि0 मदनपाल

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    सुरेन्द्र सिंह रावत

    Verified Reporter

    Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

    Enjoyed this article?

    Share it with your friends and colleagues.

    Comments (0)

    No comments yet. Be the first to share your thoughts!

    Leave a Comment