उधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर के किच्छा पुराना बरेली रोड पर युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पड़ताल में जुटी पुलिस

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 22, 2026 09:20 206 views 0 Comments
उधम सिंह नगर के किच्छा पुराना बरेली रोड पर युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पड़ताल में जुटी पुलिस

किच्छा पुराना बरेली रोड पर देर शाम पटरी किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला, युवक का शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, सूचना मिलते ही किच्छा और पुलभट्टा थाना पुलिस के साथ रेलवे पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई, घटनास्थल दोनों थाना क्षेत्रों की सीमा के आसपास होने के कारण पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव के थाना क्षेत्र की स्थिति स्पष्ट की, जांच के बाद शव पुलभट्टा थाना क्षेत्र में पाया गया, जिसके बाद पुलभट्टा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही मृतक की तलाशी ली, तलाशी के दौरान युवक के पास से एक मतदाता पहचान पत्र बरामद हुआ, पहचान पत्र के आधार पर मृतक की उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही है, पहचान पत्र में गोलाई आयु, पुत्र रामप्रताप, निवासी 142 काशीजोत, पयागपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश का पता दर्ज मिला, पहचान पत्र मिलने के बाद पुलिस को युवक की पहचान के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिला है, पुलिस ने पहचान पत्र में दर्ज नाम और पते की जानकारी बहराइच पुलिस को उपलब्ध कराई है।

इसके साथ ही बहराइच पुलिस से संपर्क कर युवक के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं, पुलिस स्थानीय स्तर पर भी युवक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है, पुलिस यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि युवक किच्छा क्षेत्र में कब और किस उद्देश्य से आया था, शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी, कुछ ही समय बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, टीम ने शव के आसपास के स्थानों की जांच कर संभावित वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया है, जिनका परीक्षण आगे की जांच में महत्वपूर्ण हो सकता है, पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर स्थित मोर्चरी भेजा, पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद युवक की मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले में किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, क्या युवक किसी हादसे का शिकार हुआ, वह रेलवे पटरी के पास कैसे पहुंचा और उसकी मौत से पहले उसके साथ क्या हुआ, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा सकती है, फिलहाल युवक की मौत को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है, पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है, वहीं, पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment