उधम सिंह नगर

सितारगंज में स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 01, 2026 21:14 • 8 views • 0 Comments
सितारगंज में स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत

सितारगंज। स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग एक परिवार के लिए ऐसा दर्दनाक हादसा लेकर आई, जिसने खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के लिए घर से निकली मां अपनी दो मासूम बेटियों के साथ हाईवे किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने तीनों को बेरहमी से टक्कर मार दी। भीषण हादसे में मां और छह वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ वर्षीय दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

AdvertisementDiwali

मृतकों की पहचान 34 वर्षीय मीनू देवी और उनकी छह वर्षीय बेटी अंशिका के रूप में हुई है, जबकि घायल नौ वर्षीय राधिका का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:40 बजे मीनू देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ स्कूल में आयोजित पेरेंट्स मीटिंग में शामिल होने के लिए निकली थीं। आरके ढाबे के पास नेशनल हाईवे किनारे तीनों वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान किच्छा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मीनू देवी और उनकी मासूम बेटी अंशिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि राधिका गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।

AdvertisementDiwali 2

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एक ही हादसे में मां और बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरी बेटी के उपचाराधीन होने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment