उधम सिंह नगर

रुद्रपुर के दिनेशपुर में रास्ता रोकने के विवाद में युवकों पर जानलेवा हमला, दोनों गंभीर घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 21, 2026 14:50 • 15 views • 0 Comments
रुद्रपुर के दिनेशपुर में रास्ता रोकने के विवाद में युवकों पर जानलेवा हमला, दोनों गंभीर घायल

रुद्रपुर के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है, आरोप है कि रास्ता रोकने और कहासुनी के विवाद में तीन युवकों ने बाइक सवार दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों को उनके घावों पर कई टांके लगाने पड़े, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्गा कॉलोनी वार्ड नंबर तीन निवासी 21 वर्षीय अभिषेक बाछाड़ अपने दोस्त शुभम मंडल के साथ रात करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, इसी दौरान लाटनेशन के पास कथित तौर पर अभिजीत सिंह देउपा उर्फ अंशु, कमल सिंह राणा और अनुज राय ने दोनों युवकों का रास्ता रोक लिया, रास्ता रोकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज होने लगी।

AdvertisementDiwali

शिकायतकर्ता विशाखा बाछाड़ के अनुसार, जब उनके बेटे अभिषेक और उसके दोस्त शुभम ने आरोपियों से रास्ता रोकने का कारण पूछा तो आरोपियों ने कथित तौर पर धारदार हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया, अचानक हुए हमले में अभिषेक के गले पर गंभीर घाव हो गया, जबकि शुभम मंडल के पेट और गले पर भी धारदार हथियार से चोटें आईं, हमले के बाद दोनों युवक लहूलुहान होकर घायल अवस्था में गिर पड़े, घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान अभिषेक बाछाड़ के गले में 24 टांके लगाए गए, जबकि शुभम मंडल के पेट और गले में आई चोटों के चलते चिकित्सकों को 18 टांके लगाने पड़े, घटना के बाद शुभम ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, मामले को लेकर घायल अभिषेक की मां विशाखा बाछाड़ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर को शिकायती पत्र सौंपा, उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपने बेटे तथा उसके दोस्त को न्याय दिलाने की मांग उठाई, वहीं, मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

AdvertisementDiwali 2
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment