अल्मोड़ा चितई के जंगल में अंधेरी रात चला सर्च ऑपरेशन, जंगल में घायल अवस्था में मिला भटका हुआ पर्यटक
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 15, 2026 08:30
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा में चितई मंदिर के जंगल में भटका पर्यटक रात भर एसडीआरएफ द्वारा चलाया गया सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार रात को 3 घंटे की मशक्कत के बाद पर्यटक को...
अल्मोड़ा में चितई मंदिर के जंगल में भटका पर्यटक रात भर एसडीआरएफ द्वारा चलाया गया सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार रात को 3 घंटे की मशक्कत के बाद पर्यटक को सकुशल ढूंढ निकला तब ली दोस्तों ने ली राहत के साथ पुलिस टीम का जताया आभार प्राप्त सूचना के अनुसार, जय प्रदीप सुनार (उम्र 20 वर्ष), पुत्र प्रदीप सुनार, निवासी महाराष्ट्र, जो अपने दोस्तों के साथ घूमने चितई, अल्मोड़ा आया हुआ था, कल देर रात लगभग 12.00 बजे अचानक बिना किसी को बताए होटल से निकलकर जंगल की ओर चला गया। काफी समय तक वापस न लौटने पर उसके साथियों द्वारा उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व SDRF की टीमों द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संभावित क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान चलाया गया।
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम ने 3 घंटे के अथक प्रयास/सर्च अभियान के बाद धारानौला क्षेत्र से युवक को खोज निकाला। युवक को काफी चोटें आई हुई थीं। रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रदान किया गया तथा उसकी स्थिति को स्थिर करते हुए सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवक द्वारा बताया कि उसे घर की याद आ रही थी जिस कारण होटल से बाहर निकल गया। जंगल में जंगली जानवरों को देख भागने से गिर गया जिस से चोट लग गई। अल्मोड़ा पुलिस व SDRF की इस त्वरित कार्रवाई से दोस्तों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!