नैनीताल के कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, प्रशासन ने कठोर फैसले लिए, नियम मानना जरूरी
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 06, 2026 20:31
•
175 views
•
0 Comments
नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शनों को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की सख्ती करने जा रहा है। दर्शनों के लिए भक्तों को आवाजाही समेत मंदिर प्रसाद और प्रवेश समेत अन्य नियमों पर कठोर फैसला लिया गया। आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में हल्द्वानी से भीमताल मार्ग में बॉटल नैक, क्रोसिंग, बशासत व अन्य व्यस्त स्थानों में पुलिस कांस्टेबल की तैनाती, वीकएंड में हल्द्वानी और काठगोदाम से ऊपर टैक्सी बाइक प्रतिबंध किये गए है। बैठक में आयुक्त ने कहा कि कैंचीं में बेतहाशा ओवर रेटिंग की शिकायत आ रही हैं।
वहां 150 रुपये का नींबू पानी, 50 रुपये की चाय, बाल्टी का महंगा पानी आदि लिए जा रहे हैं। कहा कि पी.डब्ल्यू.डी. बाईपास में सड़क डामरीकरण जल्द पूर्ण करने की कोशिश करें।आयुक्त की तरफ से तय किया गया कि शटल से भक्तों को लाया जाएगा। शिप्रा नदी में नहाना प्रतिबंधित रहेगा, जिला पर्यटन अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर ओवर रेटिंग पर रोक लगाई जाएगी और इसपर काबू किया जाएगा। मंदिर में प्रवेश और निकासी अलग अलग होगी। वीकेंड में व्यवस्था सुधारने के लिए एस.डी.एम., आर.टी.ओ., पुलिस और टैक्सी यूनियन कैम्प लगाकर व्यवस्थाओं पर नजर रखेगे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!