नैनीताल

रामनगर के रिजॉर्ट में पकड़ी तीन करोड़ की राजस्व चोरी, देर रात एक करोड़ जमा, शेष राशि जल्द जमा करेंगे

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 16, 2026 12:28 • 16 views • 0 Comments
रामनगर के रिजॉर्ट में पकड़ी तीन करोड़ की राजस्व चोरी, देर रात एक करोड़ जमा, शेष राशि जल्द जमा करेंगे

रामनगर में राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने रामनगर के दो रिजॉर्ट पर छापा मारा। इस दौरान करीब तीन करोड़ के राजस्व क्षति मामला पकड़ में आया है। जांच में अनियमितताओं के बाद रिजॉर्ट प्रबंधन ने देर रात एक करोड़ रुपये जमा करा दिए, जबकि शेष राशि जल्द जमा कराने की बात कही है।बृहस्पतिवार को राज्य कर विभाग की टीम ने रामनगर के ग्राम भलौन और पीरूमदारा स्थित दो रिजॉर्ट में चेकिंग की। इस दौरान टीम ने रिजॉर्टों में जीएसटी संबंधित प्रपत्रों की जांच की। खातों और कारोबारी दस्तावेज की जांच में दोनों रिजार्ट से तीन करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति सामने आई। 

राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रकाश ओझा ने बताया कि भलौन स्थित रिजॉर्ट में वर्ष 2025 से उत्तराखंड राज्य कर का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इस दौरान करीब ढाई करोड़ की राजस्व क्षति पाई गई। बताया कि रिजॉर्ट प्रबंधन ने एक करोड़ रुपये तत्काल जमा करा दिए। शेष राशि जल्द जमा कराने की बात कही है। वहीं पीरूमदारा स्थित रिजॉर्ट प्रबंधन ने बिना माल की बिक्री के फर्जी बिल बनाकर जीएसटी रिफंड के लिए 50 लाख का दावा किया था। आगे से इस तरह का कार्य नहीं करने की चेतावनी दी है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment