नैनीताल

नैनीताल के कैंची धाम के पास बड़ा हादसा, कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत और 4 गंभीर

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 12, 2026 14:58 • 41 views • 0 Comments
नैनीताल के कैंची धाम के पास बड़ा हादसा, कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत और 4 गंभीर

नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास निगलाट में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरकर नदी में जा समाई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद खाई में फंसे युवकों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 12:45 बजे डायल 112 पर निगलाट कैंची धाम के पास एक वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली।

AdvertisementDiwali

प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सर्च अभियान के दौरान यूपी नंबर की कार (UP25EJ-4586) गहरी खाई में नदी में गिरी मिली। वाहन में पांच लोग सवार थे। पुलिस टीम ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पांचों को बाहर निकाला। इनमें संदीप शर्मा (मनकापुर, थाना भुता, बरेली) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं हादसे में घायल अनुज तिवारी (29) निवासी शेखपुर, थाना भुता, बरेली, सनी (23), रवि और संचित तिवारी (26) निवासी बरेली को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। घायलों में अनुज कार चला रहा था। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौपा जाएगा। टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, कांस्टेबल तारा कंबोज, हरीश बिष्ट, महेश गोस्वामी और होमगार्ड राजेंद्र बिष्ट रहे।

AdvertisementDiwali 2
सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment