अल्मोड़ा

दिल्ली के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बृजेश नंदन भास्कर ने पेश की मिसाल, सोमेश्वर महादेव को दान की संपत्ति

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 09, 2026 16:31 1 views 0 Comments
दिल्ली के सेवानिवृत्त प्रोफेसर बृजेश नंदन भास्कर ने पेश की मिसाल, सोमेश्वर महादेव को दान की संपत्ति

आज के दौर में जहां संपत्ति के लिए अक्सर रिश्तों में दरारें पड़ जाती हैं और परिवारों के बीच विवाद देखने को मिलते हैं, वहीं एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने...

आज के दौर में जहां संपत्ति के लिए अक्सर रिश्तों में दरारें पड़ जाती हैं और परिवारों के बीच विवाद देखने को मिलते हैं, वहीं एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने त्याग और आस्था की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी बहुमूल्य संपत्ति धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए दान कर दी है। दिल्ली के राजेंद्र नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर बृजेश नंदन भास्कर ने विकासनगर क्षेत्र के रसूलपुर स्थित अपनी संपत्ति को उत्तरकाशी के ग्राम खरसाली पीठ पट्टी स्थित देवता सोमेश्वर महादेव (सोमेषू) को समर्पित कर दिया है।

इस संबंध में उन्होंने एक शपथ पत्र भी विकासनगर तहसील मुख्यालय पर तैयार करा लिया है। उनका कहना है जीवनभर शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े रहने के बाद उनकी इच्छा थी कि उनकी संपत्ति समाज और धर्म के हित में उपयोग हो। इसी भावना के तहत उन्होंने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने कहा जब भी देवता सोमेश्वर महादेव सोमेषू की समिति का गठन किया जाएगा तो वह संपत्ति का विक्रय पत्र समिति के नाम पंजीकृत करा देंगे। प्रोफेसर भास्कर के इस निर्णय को क्षेत्र में त्याग, सामाजिक जिम्मेदारी और धार्मिक आस्था के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। उनका यह कदम आने वाली पीढ़ियों को भी समाज हित में योगदान देने की प्रेरणा देगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment