पौड़ी गढ़वाल

गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव में परिणाम घोषित, जीत में एनएसयूआई का कब्जा अध्यक्ष और सचिव पद पर मयंक काबिज

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 11, 2026 22:14 153 views 0 Comments
गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव में परिणाम घोषित, जीत में एनएसयूआई का कब्जा अध्यक्ष और सचिव पद पर मयंक काबिज

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम देर शाम घोषित हुए। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद देर शाम तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद पर जय हो ग्रुप के हिमांशु भंडारी ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 3301 मत पड़े, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी के भुवन चमोली को 1796 मत मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर छात्रम संगठन के पुलकित अग्रवाल को 2991 मत मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रीति वर्मा को 2046 मत पड़े। सचिव पद पर एनएसयूआई के मयंक बहुगुणा ने 2708 मत मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे पंकज को 2375 मत मिले। सह-सचिव पद पर अमन कुनियाल ने 1694 मत हासिल कर जीत दर्ज की।

रनर रही निशा को 1652 मतों पर संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर रामस्वरूप का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। वहीं दूसरी ओर विवि प्रतिनिधि पद पर आइसा के युवराज ने 2979 मत हासिल की जीत प्राप्त की, जबकि छात्रा प्रतिनिधि पद पर सुनिधि सिंह 2105 मत हासिल कर विजयी रही। छात्र संघ चुनाव के लिए बिड़ला परिसर में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ था। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतगणना शुरू की गई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जताई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एमसी सती ने बताया कि निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे एसीएल हॉल में आयोजित किया जाएगा। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment