अल्मोड़ा में रेडक्रॉस की पहल रंग लाई, बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Apr 11, 2026 03:48
•
1 views
•
0 Comments
अल्मोड़ा-जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा उठाई गई पहल पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सकारात्मक...
अल्मोड़ा-जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा उठाई गई पहल पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अहम सहमति प्रदान की है।जानकारी के अनुसार रेडक्रॉस सोसाइटी ने मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य को दिनांक 11 अप्रैल को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निजी चिकित्सालयों में उपचार करा रहे बीपीएल कार्ड धारकों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाए।प्रार्थना पत्र में बताया गया था कि जनपद में कई गरीब परिवार निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत इलाज तो करवा लेते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर रक्त के लिए ग्यारह सौ रुपए का शुल्क देना उनके लिए अत्यंत कठिन हो जाता है।
कई मामलों में समय पर रक्त न मिलने से मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है।रेडक्रॉस की इस मानवीय पहल पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 सी.पी. भैसोड़ा ने सहमति जताते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।उनके इस निर्णय से जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।इस व्यवस्था के लागू होने से बीपीएल वर्ग के मरीजों को समय पर निःशुल्क रक्त उपलब्ध हो सकेगा जिससे उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।वहीं रेडक्रॉस सोसाइटी की इस पहल की सराहना भी की जा रही है। ज्ञापन सौंपने एवं वार्ता के दौरान मेडिकल कॉलेज से प्राचार्य डॉ सी पी भैसोड़ा एवं नोडल अधिकारी डॉ अनिल पाण्डेय एवं रेड क्रॉस से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेड क्रॉस अध्यक्ष अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह शामिल रहे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!