अल्मोड़ा

निकाय चुनाव के लेकर पोलिंग पार्टियों बूथों के लिए रवाना

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jan 22, 2025 10:30 1 views 0 Comments
निकाय चुनाव के लेकर पोलिंग पार्टियों बूथों के लिए रवाना

अल्मोड़ा में निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए 22 जनवरी को सभी 59 पोलिंग पार्टियों को राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा परिसर, तहसील कार्यालय रानीखेत, द्वा...

अल्मोड़ा में निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए 22 जनवरी को सभी 59 पोलिंग पार्टियों को राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा परिसर, तहसील कार्यालय रानीखेत, द्वाराहाट, चौखुटिया तथा भिकियासैंण से रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस मर्तोलिया की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को मतपेटी और मतदान सामग्री के साथ उनके मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया।

जिले के एक नगर निगम (अल्मोड़ा), एक नगरपालिका (चिलियानौला) तथा 3 नगर पंचायत (द्वाराहाट, भिकियासैंण तथा चौखुटिया) के लिए कुल 59 बूथ बनाए गए हैं जिनमें कल 23 जनवरी को मतदान होगा। जनपद के सभी निकायों में 37893 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 19165 पुरुष, 18722 महिला तथा 6 अन्य वर्गीय मतदाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मतदान सामग्री स्थल पर पहुंचकर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment