उधम सिंह नगर

रुद्रपुर में गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक ठुकराल पर FIR दर्ज, धरना देने पहुंचे कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं की पुलिस ने झड़प

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 25, 2026 17:01 18 views 0 Comments
रुद्रपुर में गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक ठुकराल पर FIR दर्ज, धरना देने पहुंचे कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं की पुलिस ने झड़प

कुमाऊं आयुक्त के सामने विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस ने सहायक निर्वाचन अधिकारी की शिकायत पर ठुकराल पर सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने की प्राथमिकी पंजीकृत कर उनके एलाइंस कॉलोनी स्थित घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई। सोमवार को मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक थी। बैठक के दौरान विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद विधायक शिव अरोरा समर्थकों के साथ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने में बैठ गए थे।

देर रात सहायक निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर पंतनगर थाने में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के विरुद्ध सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने की प्राथमिकी पंजीकृत हुई थी, जिसके बाद भाजपाइयों ने धरना समाप्त कर दिया था। हालांकि पूर्व विधायक ठुकराल ने भी सिडकुल पुलिस को तहरीर सौंपी थी लेकिन पुलिस उसकी फिलहाल जांच कर रही है। पूर्व विधायक पर हुए प्राथमिकी के बाद पुलिस की चार वाहन उनके एलाइंस स्थित आवास पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनकी धर्मपत्नी ही घर पर थी, जबकि पूर्व विधायक घर पर नहीं थे। पूर्व विधायक के न मिलने पर पुलिस की टीम वापस लौट आई। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा है कि केस दबाव में लिखा गया है, बिना वारंट के घर में दबिश कैसे दी गई है, इसका जवाब सरकार को देना होगा। इस दौरान पुलिस ने धक्का मुक्की हो गई। विधायक बेहड एसएसपी दफ्तर पहुंचे तो किच्छा विधायक एसएसपी ऑफिस में धरने में बैठ गए। इसी बीच पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का मुक्की हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकारीं। कांग्रेस नेताओं ने चहारदीवारी से कूदकर एसएसपी ऑफिस परिसर में घुसने का प्रयास किया।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment